फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Order for investigation by filing report on 10 in two cases

दो मामलों में 10 पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश

Fri, 11 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation by filing report on 10 in two cases
मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा ने अलग-अलग मामलों में सुनवाई के बाद 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया है।
विज्ञापन

पहला मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। खानपुर बुजुर्ग गांव निवासी कन्हैया पुत्र समिता ने कोर्ट में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत अर्जी दिया। इसमें बबलू उर्फ रामसोच को आरोपी बनाया। वादी का कथन है कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपया ले लिया। न तो पैसा वापस किया और न ही उसे विदेश भेजा। सीजेएम ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश प्रभारी निरीक्षक घोसी को दिया। दूसरा मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। कटिहारी गांव निवासी चंद्रदेव पुत्र स्वर्गीय मुन्नर ने कोर्ट में अर्जी दिया। इसमें घनश्याम, सुनील, नेऊर, कैंडी, मेल्हू, हरिमोहन, प्रभाव और प्रभाव शाही का लड़का को आरोपी बनाया। वादी का कथन है कि आरोपीगण उसका बकरा चुराकर काट कर खा गए। सीजेएम ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घोसी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed