फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opportunity for local artists to showcase their skills

Mau News: स्थानीय कलाकारों को हुनर दिखाने का मौका

Tue, 02 Jan 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for local artists to showcase their skills
मऊ। शास्त्रीय एवं लोक संगीत की पृष्ठभूमि में जिले में कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मंच प्रदान किया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव की शुरुआत की गई है। इसमें जनपद के कलाकार भाग ले सकते हैं। आयोजन में स्थानीय कलाकार पांच जनवरी को गायन क्षेत्र में शास्त्रीय गायन, ख्याल, ध्रुपद, उप शास्त्रीय गायन, ठुमरी, दादरा, चैती, चैता, झूला हो, टप्पा, लोक गायन कजरी, चैती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली आदि सुगम संगीत गीत गजल, भजन, देशभक्ति गीत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह वादन में स्वर वाद्य सुषीर वाद्य बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम तंतु वाद्य सितार, वायलिन, गिटार सारंगी, वीणा वादन आदि ताल वाद्य तबला, पखावज, दक्षिणी भारतीय मृद्गम, घाटम आदि डफला, नगाड़ा, दुक्कड़, मॉडल, शहनाई, ढोल ताशा, ढोलक, नाल, चिमटा, हुड़का, सिंघा की प्रस्तुतियां होंगी। नृत्य में कत्थक भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम तथा अन्य शास्त्री नृत्य, लोक नृत्य में धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट नृत्य तथा अन्य जातीय नृत्य आदि, लोकनाट्य में नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़, नाटक के कार्यक्रम होंगे। कलाकार अपने प्रदर्शन के जरिये जनपद स्तर से चयन होने के बाद मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल नगर पालिका परिषद 5 जनवरी को किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को चार जनवरी को शाम पांच बजे तक जिला सूचना कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed