फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Open market after two days of total closure, social distancing flees

दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद खुले बाजार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जी

Mon, 10 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Open market after two days of total closure, social distancing flees
सोमवार को मऊ के आजमगढ़ तिराहे से लेकर रोडवेज और मुंशीपुरा तक जाम लग गया। इसे खत्म कराने में याताय? - फोटो : MAU
मऊ। दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक की दुकानें खुली तो बाजार गुलजार रहे। लेकिन नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के चलते लोगों का धूप से बुरा हाल रहा। दुकानों, सरकारी कार्यालयों तथा बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ी। सब कुछ जानकर संबंधित विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैैठे रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन की तरफ से शनिवार तथा रविवार को संपूर्ण बंदी लागू की गई है। लगातार दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार को नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, चौक, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, फातिमा तिराहा सहित विभिन्न बाजारों में दुकानों के खुलने से गहमागहमी का माहौल रहा। कई दुकानों, सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते पास-पास बैठे दिखे। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से दुकानदारों तथा ग्राहकों को ग्लब्स तथा मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की गाइड लाइन जारी की गई थी।
विज्ञापन

सड़कों पर आवाजाही बढ़ने से गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़, अली बिल्डिंग तक जाम लग गया। यही हाल बाल निकेतन, भीटी, गाजीपुर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति रही। जाम लग जाने के चलते जल्दी निकलने के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूलते नजर आए। गाजीपुर तिराहा, सरायलखंसी, आजमगढ़ मोड़, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे, लेकिन लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कई सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जी उड़ी। तहसीलदार न्यायिक कक्ष के सामने वादकारी बेंच पर समीप वादकारी बैठे रहे। आला अधिकारी अपना काम करने में मशगुल रहे। वहीं, रतनपुरा में लगातार दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार को रतनपुरा बाजार में सभी दुकानों के खुलने से बलिया-मऊ मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कई दुकानों, सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजदीक बैठे दिखे। बैंकों में भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। पुलिस विभाग के अधिकारी वाहन चेकिंग कर इतिश्री कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed