{"_id":"60451ab38ebc3ed833000276","slug":"only-women-will-be-vaccinated-at-three-hospitals-mau-news-vns5786631100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर विशेष टीकाकरण, तीन अस्पतालों पर लगेगा केवल महिलाओं को टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर विशेष टीकाकरण, तीन अस्पतालों पर लगेगा केवल महिलाओं को टीका
विज्ञापन
मऊ। रविवार को कार्यालय में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें विश्व महिला दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण को लेकर चर्चा की गई। विभाग द्वारा महिला दिवस पर तीन केंद्रों पर महिलाओं के विशेष टीकाकरण का आयोजन होगा। जहां महिला स्वास्थ्यकर्मी सिर्फ महिलाओं को ही टीका लगाएंगी।
वहीं आमजन को पहली डोज लगाने के लिए पहली बार 47 केंद्र बनाए हैं, जहां पांच हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रख गया है। वैक्सीनेशन के आयोजन के लिए सीएचसी के साथ पीएचसी को भी शामिल किया गया है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि महिला दिवस पर जिला महिला अस्पताल, दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा फतेहपुर मंडाव पर महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण होगा। बताया कि तीसरे चरण में टीकाकारण के लिए विभाग बड़ी तैयारी में जुट गया है। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि तीसरे चरण में विभाग ने 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। सभी लोगों को कवर करने के लिए विभाग अब उन केंद्र पर भी टीका आयोजित कर रहा है, जिससे लाभार्थी को उसके घर के पास ही आसानी से टीका लग सके।