फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only six units of blood left in the blood bank, waiting for donors

ब्लडबैंक में छह यूनिट ही रक्त शेष, दानियों का इंतजार

Mon, 13 Dec 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Only six units of blood left in the blood bank, waiting for donors
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में बना 400 यूनिट ब्लड क्षमता वाले ब्लड बैंक में वर्तमान में महज छह यूनिट ब्लड शेष है। ब्लड बैंक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस वर्ष भी कम रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। जिस कारण ब्लड बैंक इन दिनों रक्त की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता बताती हैं कि वर्तमान में ब्लड बैंक में चार यूनिट बी पाजिटिव तथा दो यूनिट एबी पाजिटिव ब्लड ही उपलब्ध है। बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदान शिविर का आयोजन कम हुआ है। इस वर्ष ब्लड बैंक में अब तक महज 16 रक्तदान शिविर का ही आयोजन किया जा सका है। जिसमें सिर्फ 198 यूनिट ब्लड का ही कलेक्शन हो सका था। ब्लड बैंक से बीते अक्टूबर माह में 76 यूनिट तथा नवंबर माह में 33 यूनिट रक्त विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के परिजन ले गए। पिछले दो माह से रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हुआ है। इस कारण ब्लड की भारी कमी हो गई है।
विज्ञापन

ब्लड के लिए समाजसेवी संगठनों से अपील की जा रही है ताकि ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। वहीं जिला अस्पताल में शीघ्र ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट बनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस नई व्यवस्था के बाद एक यूनिट ब्लड को चार भाग में अलग किया जाएगा। जिसके बाद ब्लड का लाभ जरूरत के आधार पर चार मरीजों को मिलेगा। ब्लड बैंक से औसतन प्रतिदिन 15-20 यूनिट ब्लड की खपत होती है। ऐसे में ब्लड बैंक में ब्लड की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। डा. सरिता ने बताया कि ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ रक्तदान से फायदों के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed