{"_id":"61fd5e6171e87f5b6a322a3e","slug":"only-54-driving-licenses-being-made-in-a-day-mau-news-vns6369761158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में बनाए जा रहे महज 54 ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में बनाए जा रहे महज 54 ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में स्लाट सिस्टम के कारण कम लोगों का ही लाइसेंस प्रतिदिन बन पा रहा है। कोरोना के कारण स्लाट की संख्या कम दी गई थी। कोरोना काल में संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में भीड़ कम हो इसके लिए स्लाट की संख्या 100 से सिर्फ 54 कर दी गई थी। जिस कारण रोजाना 54 लोगों का स्लाट बुक किया जाता है। इस कारण लोगों को अपनी बारी के लिए महीनों का इंतजार करने पड़ता है। जिले में जनवरी में कुल 1,382 परमानेंट लाइसेंस बनाए गए।
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करने पर ऑनलाइन स्लाट बुक होता है। जिले में प्रतिदिन 54 लोगों का स्लाट बुक हो रहा है। आवेदकों को टाइम स्लाट के दिन ही संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है। स्लाट के दिन नहीं पहुंचने पर उनका अपॉइंटमेंट रद्द हो जाता है। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहले 100 से अधिक लोगों का स्लाट बुक होता था। लेकिन वर्तमान में सिर्फ 54 स्लाट प्रतिदिन के हिसाब से बुक होते हैं। प्रतिदिन 45-46 लाइसेंस बन रहे हैं। जनवरी माह में 1,382 लोगों का परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया है।
लर्निंग डीएल पाना हुआ आसान
मऊ। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग आने की जरूरत नहीं है। लर्निंग लाइसेंस पाना पहले से काफी आसान हो गया है। आवेदकों को सारथी पोर्टल पर अपने आधार को लिंक कराकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। कार तथा बाइक के लिए 350 रुपये की फीस भी ऑनलाइन जमा करनी पड़ती है। आवेदन करते ही मोबाइल पर ऑनलाइन टेस्ट की तारीख का टाइम स्लॉट के लिए ओटीपी आ जाती है। ऑनलाइन टेस्ट में ट्रैफिक सिस्टम से संबंधित 15 में से नौ सवालों का सही जवाब देने वाले ही पास होते हैं। टेस्ट पास करने के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर उसका प्रिंट लिया जा सकता है।