फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 25 bucks for maintenance

रखरखाव के लिए केवल 25 रुपये

Sat, 13 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Only 25 bucks for maintenance
animals - फोटो : amar ujala
गो-सेवा रक्षा के नाम पर काफी शोर मचने के बाद भी गायों के पालन पोषण की शासन प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता  इंतजाम नहीं किया जा सका है। स्वयंसेवी संगठन की तरफ से संचालित होने वाली गो-शाला को शासन प्रशासन की ओर से एक पाई की आर्थिक मदद नहीं मिलती। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि तस्करों से पकड़ी गईं गायों को नगर के दशई पोखरा स्थित गोपाल गोशाला में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर जब तस्कर गायों को ले जाते हैं गोशाला को 25रुपये प्रति गाय के हिसाब से वहन करते हैं। इससे गोशाला में रहने वाली गायों को भरपेट चारा नहीं मिल पाता। जबकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार एक गाय के रख रखाव और खुराकी पर कम से कम 100 रुपये का खर्च आता है। पदाधिकारियों की शिकायत के बाद भी प्रशासन के स्तर पर मामले को लटका दिया गया है।   
विज्ञापन


 
जिले में दो गो-शालाएं संचालित हैं लेकिन गो-सेवा रक्षा के नाम पर शासन और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्ययोजना तैयार न किए जाने से दोनों की दशा काफी खराब है। नि:शक्त तथा वृद्ध गाय पालने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित तक नहीं किया जाता । नगर के माता पोखरा स्थित गोपाल गो-शाला है। यहां वरवक्त 76 गाय हैं, जो वृद्ध हो चली हैं।  लेकिन उन्हें कही से कोइ आर्थिक मदद नही दी जाती। इसका परिणाम है कि आज गोशाला बदहाल स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्वयंसेवी संगठन के चंदे के सहयोग से गायों का पालन पोषण किया जा रहा है। हद तो तब हो जाती है जब तस्करों से पकड़ी गायों को भी पुलिस जबरदस्ती वहां छोड़ जाती है। तस्कर जब तक न्यायालय से गायों को छुड़ाते है, तो गोशाला को प्रतिदिन 25रुपया प्रति गाय के हिसाब से भुगतान करते हैं, जबकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के डायट चार्ट के मुताबिक कम से कम 100 रुपये खर्च आता है।

तस्कर न्यायालय के आदेश की बात कहते हैं जबकि प्रशासनिक अधिकारी डायट खर्च बढ़ाने का शासनादेश न होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। गोपाल गो शाला के पदाधिकारियों की मानें तो क्षमता से अधिक गायों के होने से बजट गड़बड़ा जाता है। आहार कम मिलने से गायों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। पशुपालन विभाग के उदासीन रवैए से पशु चिकित्सक भी गायों के स्वास्थ्य की जांच करने तक नहीं आते।


इस संबंध में गोपाल गोशाला के व्यवस्थापक बाबू लाल अग्रवाल का कहना है कि  गोशाला का संचालन सदस्यों के चंदे से होता है। प्रशासन की तरफ से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला।  तस्करी में पकड़ी गई गायों के आने पर गायों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में और दिक्कत खड़ी हो जाती है। गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने गोशाला का निरीक्षण भी किया था बावजूद आज तक सुधि लेने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed