{"_id":"68320e60f8fdbffba3058db1","slug":"only-172-out-of-536-jal-jeevan-mission-projects-are-completed-mau-news-c-295-1-svns1028-128348-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जल जीवन मिशन परियोजनाओं में 536 में से सिर्फ 172 पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जल जीवन मिशन परियोजनाओं में 536 में से सिर्फ 172 पूरी
विज्ञापन
मऊ। जिले के नामित नोडल अधिकारी और विशेष सचिव कृषि ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत 536 में से केवल 172 का कार्य ही पूरा मिलने पर नोडल अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारी को रोजाना निगरानी कर जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा में पाया कि जनपद में निर्माणाधीन कुल 536 ओवरहेड टैंक में से अभी तक 172 ओवरहेड टैंक पूरा हुआ है। जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को ओवरहेड टैंक के प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा के साथ प्रतिदिन संबंधित एजेंसियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने को भी कहा, जिससे जून तक कम से कम 400 ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो सके।
इसीक्रम में पंप हाउस के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान अभी तक 53 पंप हाउस निर्माण कार्य पूर्ण नहीं मिले जिनमें से सर्वाधिक एलसी इंफ्रा एजेंसी के 32 पंप हाउस हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के जनपद प्रतिनिधि को अंतिम चेतावनी देते हुए जुलाई तक सारे पंप हाउस निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।