फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online registration is not happening due to server failure, farmers are worried.

Mau News: सर्वर फेल होने से नहीं हो रहा ऑनलाइन पंजीकरण, किसान परेशान

Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Online registration is not happening due to server failure, farmers are worried.
सरकारी बीज लेने के लिए शासन से जारी नए निर्देश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसान समितियों और आसपास के जनसेवा केंद्रों का चक्कर लगा कर परेशान हो गए हैं। पूरे दिन सर्वर फेल होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अवनीश सिंह, बब्लू पासवान, मुहम्मद काजी, लछिराम यादव, शिव नारायण मल्ल और रामप्रसाद मौर्या सहित कई किसानों ने बताया कि सरकारी बीज का लाभ लेने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण अनिवार्य होने के बाद से अक्सर पोर्टल का सर्वर फेल रह रहा है, जिससे पंजीकरण में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल कटाई होने के बाद अब किसान धान की नर्सरी उगाने, बाजार, तिल, अरहर, मक्का आदि की खेती के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस दौरान किसानों को बीज की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन आसानी से बीज न मिलने के कारण वे निजी दुकानों से औने-पौने दामों में बीज ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकारी बीज लेने के लिए नियम पेंचीदा होने से सही समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में राजकीय बीज केंद्र समिति नेवादा के प्रभारी सचिव भीम यादव ने बताया कि शासन के आदेशानुसार पंजीकृत किसानों को ही बीज वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed