फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online education started in council schools at the behest of the government

शासन के फरमान पर परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई आनलाइन पढ़ाई

Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Online education started in council schools at the behest of the government
मऊ। शासनादेश के बाद परिषदीय विद्यालयों मेें ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसपर लर्निंग सामग्री और वीडियो डाले जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक पांच विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन पर बात कर बच्चों की घर पर चल रही पढ़ाई की समीक्षा करेंगे। साथ ही विषय वस्तु तथा होमवर्क सौंपेंगे। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने से परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे हैं। छात्र-छात्राओं का नया सत्र भी शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। वाट्सएप ग्रुप से अभिभावकों को जोड़ा गया है। शिक्षक वाट्सएप ग्रुप में लर्निंग सामग्री का वीडियो डालते हैं। साथ ही बच्चों का होमवर्क जांचते हैं। अभी तक 35 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ पाए हैं। जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं है। उन बच्चों के अभिभावकों से मोबाइल फोन से संपर्क करने की योजना बनाई गई है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक रोस्टरवाइज हर दिन पांच विद्यार्थियों के अभिभावकों से मोबाइल फोन पर बात कर घर पर हो रही पढ़ाई के बारे में विस्तार से बात करेंगे। इस पढ़ाई में बच्चे ने क्या सीखा? या क्या संशय रहा? आदि की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed