{"_id":"60a94d2f8ebc3e5564657f1d","slug":"online-classes-for-first-to-eighth-children-started-mau-news-vns590842828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से आठवीं के बच्चों की शुरू हुई आनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली से आठवीं के बच्चों की शुरू हुई आनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
मऊ। जिले में पहली से आठवीं कक्षा के समस्त सरकारी, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शनिवार से ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई है। बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों में स्मार्टफोन से वंचित बच्चों को मोबाइल फोन के माध्यम से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों की वर्चुअल मीटिंग लेकर आनलाइन क्लासेस के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.56 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिले मेें कोरोना संक्रमण तथा लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक माह बाद भी कक्षाएं शुरू न होने से बच्चे तथा अभिभावक चिंतित थे। शासन के फरमान पर शनिवार से सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की आनलाइन क्लासेस शुुरू हो गई। कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। शिक्षकों ने स्मार्टफोन से विहीन बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल फोन के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
फतहपुर, रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क तथा बिजली समस्या से बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा। खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों की आनलाइन बैठक ली। खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज अशोक गौतम ने शिक्षकों की वर्चुअल मीटिंग लि। शिक्षकों को निर्देश दिया कि रेडीमेड शिक्षण सामग्री व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं डालना है। पाठ्यपुस्तकों से तैयार किए गए स्वयं का वीडियो डालें। बच्चों को होमवर्क दें तथा जांच कर उनकी कमियों को दूर करें। बीएसए राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि आनलाइन क्लासेस की मानीटरिंग की जा रही है। समीक्षा में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।