{"_id":"66f2ba4affef14d5cd083dd7","slug":"one-youth-died-and-another-got-injured-in-road-accident-in-two-bikes-collided-in-mau-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत; दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत; दूसरा घायल
Tue, 24 Sep 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:40 PM IST
सार
मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के चकउऊथ गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुए। जिसमें एक युवक की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरे दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकऊथ गांव के चक्रधरनाथ मंदिर के सामने दो बाइक में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक बाइक चालक सड़क पर जहां आ गिरा, वहीं दूसरा बाइक चालक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान सड़क पर घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं गड्ढे में गिरे दूसरे बाइक चालक का कोई आहट न मिलने से लोगों को इसकी भनक तक नहीं हो सकी। उधर, बुरी तरह से घायल और बाइक में फंसे होने के चलते युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अनीश (28) पुत्र प्रेमचंद्र के रूप में हुई। अनीश दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरफोरा अपने ननिहाल आया हुआ था। सोमवार की देर शाम वह अपने घर जाने के लिए बाइक से निकला हुआ था। जहां वह करीब आठ बजे मधुबन थाना क्षेत्र के घोसी-असना मार्ग स्थित चकऊथ स्थित चक्रधरनाथ मंदिर के गेट से 200 मीटर दक्षिण की तरफ पहुंचा ही था। कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक की बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक चालक सड़क पर ही दस फीट दूर जा गिरा, वहीं अनीश का पैर बाइक के अगले हिस्से में फंसने के साथ वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। उधर, कयास लगाया जा रहा है कि हादसे में बुरी तरह से घायल होने और बाइक सहित गिरने से अनीश पानी में बेहोश हो गया, जिससे मदद को लेकर गुहार नहीं लगा पाया।
विज्ञापन
उधर, दूसरे घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। जबकि पानी में गिरने के बाद कई घंटे मदद न मिलने से अनीश की मौत हो गई। जिसके बाद उसका शव मंगलवार की भोर में पानी के ऊपर आ गया। जहां टहलने निकले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना पुलिस को दी गई। मधुबन एसओ संजय त्रिपाठी ने शव को निकालवाया और पीएम के लिए भिजवाया।