फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One sack of cement being mixed with 12 sacks of sand, protest over irregularities

Mau News: 12 बोरी बालू में मिला रहे एक बोरी सीमेंट, अनियमितता को लेकर प्रदर्शन

Fri, 10 May 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
One sack of cement being mixed with 12 sacks of sand, protest over irregularities
अमिला। नगर पंचायत के वार्ड-06 में मानक के विपरीत आरसीसी सड़क के निर्माण का विरोध करते हुए दर्जनों लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि 12 बोरी सफेद बालू में मात्र एक बोरी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरसीसी सड़क का घटिया निर्माण हो रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिली भगत से घटिया निर्माण का आरोप लगाया। नगर पंचायत के विस्तारीकरण क्षेत्र पंडित दीनदयाल नगर में मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत 36 लाख 92 हजार रुपये की लागत से 300 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। लेकिन उसमें भी दोयम दर्जे की ईंट और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही मुनिया, जगवती, नगर पंचायत सदस्य अनीता देवी, शारदा, उर्मिला, राधिका, रामनयन, प्रवीण विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, राजकुमार राजभर, नवनीत श्रीवास्तव, नीतीश राजभर, अजीत राजभर, प्रेमचंद राजभर, अशोक राजभर, मुन्नू राजभर, मनोज ने बताया कि बहुत सालों बाद सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। लेकिन ठेकेदार उसमें भी लापरवाही कर रहा है। सड़क का बेस तैयार करने के लिए नींव की जोड़ाई में दोयम दर्जे की ईंट लगाई जा रही है। 12 बोरी सफेद बालू में एक बोरी सीमेंट मिलाया जा रहा है। स्टीमेट मांगने पर न तो चेयरमैन दिखा रहा है और न ही अधिशासी अधिकारी। इस मामले में डीएम और एसडीएम घोसी को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed