फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One percent electricity consumers are depositing online bills

एक प्रतिशत बिजली उपभोक्ता ही जमा कर रहे ऑनलाइन बिल

Wed, 09 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
One percent electricity consumers are depositing online bills
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में बिजली विभाग की तरफ से अनेक कामकाज ऑनलाइन शुरू किया गया है। लेकिन अभी तक बिजली प्रतिशत ही उपभोक्ता बिजली बिल, कनेक्शन ऑनलाइन की सुविधा ले रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से बिजली विभाग को 1.30 लाख ऐसे डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता मिले हैं जो कनेक्शन लेेने के बाद बिजली बिल जमा ही नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज शुरू किया गया है। भीड़ से बचने के लिए लोग इंटरनेट के माध्यम से सरकारी कामकाज कराने में रुचि लेने लगे है। बिजली विभाग की तरफ से आनलाइन बिजली बिल जमा, कनेक्शन सहित कई सुविधाएं शुरू की गई है। जिले में 3.15 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। कोरोना संक्रमण काल मेें भी ज्यादातर उपभोक्ता आफलाइन बिजली बिल जमा कराने में रुचि ले रहे हैं। मात्र एक प्रतिशत ही ऑनलाइन बिजली बिल जमा करा रहे है। प्रतिदिन लगभग 70-80 ऑनलाइन कनेक्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से विभाग को ऐसे 1.30 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के डाटा का खुलासा हुआ जो बिजली कनेक्शन लेने के वर्षों बाद भी बिजली बिल जमा करने नहीं आए। अब ऐसे 1.30 लाख बिजली उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेनदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभागीय प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अधीक्षण अभियंता एसके सरोज का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने से 1.30 डिफाल्टर विद्यत उपभोक्ताओं का पता चला है जो कनेक्शन लेनेके बाद बिजली बिल जमा नहीं नहीं करने आए। डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेदन सहित विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक एक प्रतिशत विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed