फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One month special vaccination campaign for prevention of accidental abortion in animals

पशुओं में आकस्मिक गर्भपात की रोकथाम को लेकर एक माह का विशेष टीकाकरण अभियान:

Tue, 12 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
One month special vaccination campaign for prevention of accidental abortion in animals
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में मांदा पशुओं को ब्रूसेला का टीका लगाते पशु विभाग के कर्मचारी। संवा - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। मादा पशुओं में असामायिक गर्भपात होना जटिल समस्या है। इसकी रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा ब्रूसेला टीकाकरण का एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में चार माह से लेकर आठ माह के मादा पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। ब्रुसेला टीकाकरण से भविष्य में होने वाले असामयिक गर्भपात से पशुओं के गर्भपात की संभावना लगभग नगण्य हो जाती है। यह जानकारी मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने दी। बताया कि शासन के निर्देश पर 11अप्रैल से ब्रूसेला टीकाकरण का अभियान चल रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, करहा, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद और धौरहरा समेत सात पशु चिकित्सा केंद्र के चिकित्सकों की देखरेख में पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा क्षेत्र में चार माह से आठ माह तक के पशुओं को चिन्हित कर उनको टीका लगाया जा रहा है। बताया कि अभी तक तहसील क्षेत्र में कुल 240 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। अभियान 10 मई तक जारी रहेगा। बताया कि भारत में पशुओं का गर्भपात होना काफी जटिल समस्या है। गर्भधारण के अंतिम समय में अचानक गर्भपात होने से पशुओं की जान जाने का खतरा बना रहता है। समस्या की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण की कार्यवाही चल रही है। बताया कि क्षेत्र तहसील क्षेत्र के सभी गांव में संबंधित पशु चिकित्सा केंद्रों के कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों और किसानों से अनुरोध किया कि चार माह से आठ माह के मादा पशुओं के टीकाकरण के लिए स्वयं जागरूक होकर पशु विभाग की टीम को सूचित करें ताकि ऐसे पशुओं का टीकाकरण किया जा सके। अभियान में डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. कन्हैया लाल के अलावा समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी, वैक्सिनेटर, फार्मासिस्ट, सहायक वैक्सीनेटर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed