फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One has been murdered in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में एक की हो चुकी है हत्या

Mon, 14 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One has been murdered in electoral rivalry
मऊ। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की हत्या हो चुकी है। मधुबन थाना क्षेत्र के हरियांव ग्राम पंचायत के पूरवे जगनपुर में दो मई को मतगणना के बाद हुई इस घटना में आठ हमलावरों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था। इनमें छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि एक ने पहली जून को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है और एक आरोपी अभी भी फरार है। इसके अलावा जिले में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अन्य घुटनाओं में पुलिस ने 60 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र के हरियाव गांव अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। 2 मई को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आए तो विजई पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जयराम यादव के घर पर धावा बोल कर दरवाजे पर बैठे जयराम यादव ,उनकी पत्नी कालिंदी एवं पुत्र राहुल को जमकर पीट दिया। अगले दिन तीन मई को जयराम यादव की इलाज के दौरान आजमगढ़ के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई।इस मामलें में मृतक के भाई वेद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने जयप्रकाश गोंड़, विनय कुमार गोंड़, प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय, कांमता पांडेय, पतिराम यादव, सुनील यादव और अजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस इनमें से छह को गिरफ्तार कर जेल चुकी है जबकि कांमता पांडेय ने पहली जून को आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी अजीत यादव अभी फरार है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में बीते 3 मई को चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने पांच मई को एक पक्ष के सात तथा दूसरे पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मुस्तफाबाद में चुनावी रंजिश को लेकर नजीर अहमद तथा इस्लाम अहमद के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के नजीर अहमद की तहरीर पर इस्लाम अहमद सहित सात एवं दूसरे पक्ष के इस्लाम अहमद की तहरीर पर नजीर अहमद सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चुनावी रंजिश को लेकर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार, अहिलाद, परसपुरा, कंधेरी सहित अन्य गांवों में हल्की फुल्की झडपें हुई थी। जबकि डुमरांव गांव में चुनाव संपन्न होने के एक सप्ताह बाद ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हुए। कोपागंज थाना क्षेत्र के खुनेशखपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

कोपागंज 4 थाने के ग्राम सभा लैरो बेरुवार में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान और निवर्तमान प्रधान के बीच मारपीट में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों 14 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed