फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One does not get rid of 125

125 में एक का भी निस्तारण नहीं

Tue, 19 Sep 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
One does not get rid of 125
रैंप न होने के कारण तहसील दिवस में दिव्यांग को उठाकर ले जाते लोग।
तहसील के सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 125 प्रार्थना प्राप्त हुए। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। तहसील दिवस में डीआईओएस, बीएसए, एक्सईएन आरईएस, इओ घोसी के न आने को लेकर जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र ने स्पष्टीकरण देने और वेतन रोकने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में डीएम के समय से पहुुंच जाने से देर से आए अधिकारियो में हड़कंप की स्थिति रही। डीएम ने सबको निर्देश दिया की पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह के अवसर पर नगरपालिका हाल में जनपद स्तरीय मेला की तैयारी और लगने वाले स्टाल को अच्छा बनाने में लग जाएं।  संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि आप सब समय से और पूरी तैयारी के साथ आएं। सभी अधिकारी विभाग में वाट्सअप से जुड़ जाएं। संपूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लें।जानकारी मांगने पर सही आंकड़े दें।
विज्ञापन



तहसील दिवस में खैरा मोहम्मदपुर गांव के बलई पुत्र रमापति, लल्लन गोंड पुत्र गनई, ब्रम्हदेव पुत्र दुर्गा, बब्बन गोड़ पुत्र गनई आदि ने शिकायत की कि मझवारा बाजार स्थित यूनियन बैंक से केसीसी के तहत ऋण लिया गया था। आर्थिक तंगी के चलते ऋण जमा नहीं किया जा सका। इधर प्रदेश सरकार द्वारा ऋण माफ़ी के तहत जब बैंक पर पास बुक प्रिंट कराया तो जानकारी हुई कि बैंक ने मार्च व अप्रैल 17 को हम सब के खातों में 40 से 50 हजार जमा कर दूसरे दिन जमा कर दिया। इस तरह से बैंक ने हम लोगों के साथ फ्रॉड कर प्रदेश सरकार के ऋण माफ़ी योजना से बंचित करने का कुचक्र किया है। लक्ष्मीना देवी पत्नी बृजभार निवासी बड़ागांव ने शिकायत किया कि मंगलवार को यूबीआई घोसी से 10 हजार रुपये निकाल कर बाहर आई तो दो व्यक्ति मिले और सोने की गिल्ली दिखा भ्रम में डाल कर रोडवेज के अंदर ले जाकर 10 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन



मदापुर समसपुर की शिवकुमारी ने शिकायत किया कि प्रार्थी का नाम पात्र गृहस्थी सूची में था,परंतु अब नाम नहीं है। प्रार्थिनी को राशन नही मिल रहा है। इटौरा डोरीपुर की कुंती देवी ने शिकायत की कि गांव  के रूदल पुत्र गुलजार प्रधानमंत्री आवास के लिये सभी से 12 हजार रुपया  ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम पर मांग रहे हैं। ऐसी तरह रघौली के हबीबुल्लाह ने अपने मित्र चाऊपुर नितवासी इन्दल पुत्र विश्वनाथ तथा उनके पत्नी पुत्र उसके बेटे को बीएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये  ठगने तथा नौकरी न देने पर धन मागने पर धमकी देने की शिकायत की। इटौरा डोरिपुर की शकुंतला ने शिकायत की कि आवास की दूसरी क़िस्त नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। सभी प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा, सीओ अरशद जमाल, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, पी डी वी वी सिंह, डीडीओ विजय शंकर राय, अधिशाषी अभियंता विद्युत डी डी शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed