फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   one died and one injured in road accident in mau

Mau News: तेज रफ्तार का कहर, आमने- सामने दो बाइक की टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Fri, 14 Mar 2025 04:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथीमिल के पास बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
one died and one injured in road accident in mau
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथीमिल के पास दो बाइक में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


हादसे से 10 घंटे पहले थाना क्षेत्र में एक और हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। घटना से दो गांव में होली का त्यौहार मातम में बदल गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के बक्शुपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र गुलाब चन्द्र गांव के ही विवेक पुत्र श्रीकांत के साथ घोसी आया हुआ था। इसके बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी दोनों कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथीमिल के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed