फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One day salary of 12 teachers and two employees withheld

Mau News: 12 शिक्षकों और दो कर्मचारियाें का रोका एक दिन का वेतन

Sun, 13 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
One day salary of 12 teachers and two employees withheld
घोसी। शासन-प्रशासन की तरफ से चेतावनी के बाद भी शिक्षकों तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को नगर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 12 शिक्षक तथा दो परिचारक अनुपस्थित मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित शिक्षकों तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति रही। जिलाविद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सर्वोदय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रवक्ता कुलदीप, मधुकुंज, चिंतामणि मिश्रा, दीनदयाल राय, राजेश यादव, प्रवीण कुमार पांडेय, राजेश यादव, विनोद राय प्रवक्तागण अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

वहीं, हरिमोती, जेबा इम्तियाज, हरिओम चौबे, अभिषेक कुमार शर्मा,नदीम खान, पीयूष कुमार सहायक अध्यापक के साथ एकलिपिक, उमेश पांडेय एवं नजमी इम्तियाज परिचारक अनुपस्थिति मिले। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित शिक्षकों तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed