फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One arrested with illegal train ticket

अवैध रेल टिकट के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal train ticket
मऊ। आरपीएफ की टीम ने मधुबन बाजार के भैरोपुर मोड़ स्थित आनलाइन सेवा केेंद्र पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश और प्रभारी निरीक्षक डीके राय के निर्देशन में मुख्यालय से प्राप्त आईडी सत्यापन के बाद उपनिरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने शुक्रवार सुबह मधुबन बाजार के भैरोपुर मोड़ स्थित ऑनलाइन सेवा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिंधुवा गांव निवासी नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने उसके लैपटॉप की जांच की और 41087 रुपये के 30 टिकट, 8609 रुपये के 9 टिकट सहित कुल 49696.09 रुपये के टिकट बरामद किए। आरपीएफ प्रभारी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आईआरसीटीसी का एजेंट नहीं है। उसके लैपटॉप में कोई सॉफ्टवेयर नहीं पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह तत्काल टिकट नहीं बनाता है। उसकी तीन व्यक्तिगत आईडी पर ये सभी टिकट बनाए गए हैं। आरपीएफ ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच चौकी प्रभारी इंदारा हृदयानंद तिवारी को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed