{"_id":"6a4953f9898a67269f017014","slug":"on-the-fifth-day-22-school-vehicles-were-fined-and-four-were-impounded-mau-news-c-295-1-mau1002-148043-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पांचवें दिन 22 स्कूली वाहनों का चालान, चार सीज किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पांचवें दिन 22 स्कूली वाहनों का चालान, चार सीज किए गए
विज्ञापन
एआरटीओ सुहेल अहमद और यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय की संयुक्त टीम ने शनिवार को मऊ शहर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न स्कूलों के फिटनेस फेल और परमिट नहीं होने पर 22 वाहनों का चालान किया गया तथा चार को सीज किया गया।
एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल और घर पहुंचाने के लिए वाहनों का फिटनेस होना आवश्यक है। बीते अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों का फिटनेस कराया गया था और बचे हुए स्कूल संचालकों को नोटिस दी गई थी।
इसके बावजूद उन्होंने फिटनेस नहीं कराया है। नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर स्कूल आने-जाने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में लाकर फिटनेस कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण के लिए रविवार को भी एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा।
इस दौरान प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, अनुप कुमार, यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय, शरद यादव, उमाकांत, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।