फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On suspicion of killing someone close

प्रधानाध्यापिका की हत्या का शक किसी करीबी पर

Thu, 06 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 06 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
On suspicion of killing someone close
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती में रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका की हत्या मामले में पुलिस किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मौके पर मिले साक्ष्य और परिस्थितियों को देखते हुए भी यही प्रतीत हो रहा है कि घटना को इत्मिनान से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन



घटना स्थल पर मिली परिस्थितियों पर नजर डाले तो लंबे चौडे़ मकान में मुख्य गेट लोहे का है। इसके खुलने के बाद फिर मकान में लकड़ी का मुख्य दरवाजा है, इसी दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश किया जाता है।
विज्ञापन



 लेकिन पुलिस को घर में कहीं भी सेंध लगा नहीं दिखा। पुलिस मान रही है कि इस वारदात के पीछे किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है जो पहले भी यहां आता जाता या रुकता रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



वही व्यक्ति घटना वाले दिन आया हो और मौका पाकर प्रधानाध्यापिका की हत्या कर दी हो और जेवरात आदि लूटकर चला गया हो। ऐसी संभावना इसलिए भी लगाई जा रही है कि प्रधानाध्यापिका इस घर में अकेेली ही रहती थीं।



 रात में अगर कोई आता तो पहले वह कमरे से बाहर निकलकर मुख्य लोहे का दरवाजा खोलतीं, लेकिन पुलिस को दरवाजे बंद मिले थे। पुलिस को साक्ष्य जुटाने के दौरान दूसरे कमरे में कूलर भी चलता मिला साथ ही बेसिन में गुटके के पीक भी मिले हैं। पुलिस क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावर यानी बीटीएस के अंतर्गत प्रयोग होने वाले सभी नंबरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed