{"_id":"61f2e126eb8fdb4d71419bb0","slug":"on-site-inspection-of-the-development-works-of-devkali-village-was-done-by-the-officials-mau-news-vns6356330143","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकली गांव के विकास कार्यों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकली गांव के विकास कार्यों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के देवकली देवलास गांव में विकास कार्यों में लापरवाही के मामले में शिकायत पर बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ने गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। गांव निवासी प्रेमचंद गुप्ता ने 2020 में गांव के विकास कार्यों मे धांधली को लेकर कोर्ट में याचिका दायर किया था, जिस पर तीन महीने पहले कोर्ट द्वारा आदेश के बाद ब्लॉक तथा जिले के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर विद्यालय, आंगनबाड़ी, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा, समरसेबल की जांच कर आख्या जिला अधिकारी को सौंपा था।
जांच पर विकास कार्यों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता प्रेमचंद गुप्ता ने सोमवार को पुन: जिला अधिकारी से इस मामले को लेकर शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देेश पर जिला प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी जय प्रताप यादव तथा सीडीपीओ राधेश्याम पाल सचिव अरविंद कुमार के साथ गांव में पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ तथा सचिव को आदेश देते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई जांच की रिपोर्ट दो दिन के अंदर जिले पर प्रेषित करने की बात कही। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता प्रेमचंद गुप्ता का कहना है कि गांव में विकास कार्यों में धांधली किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर किया गया था । इस बाबत सीडीपीओ राधेश्याम पाल ने बताया कि जिला प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी जय प्रताप यादव द्वारा गाञंव में पहुंचकर जांच किया गया उन्होंने पिछली हुई जांच की रिपोर्ट मांगा है।