फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   on anniversary Kalpanath recalled

विकास पुरुष कल्पानाथ राय को किया याद

Sun, 04 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 04 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
on anniversary Kalpanath recalled
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मऊ के विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। कांग्रेसजनों संग अन्य संगठनों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। गोष्ठी का आयोजन करके उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय एवं डा. सुधा राय के आवास पर हुई। इस दौरान स्व. कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अस्पताल पर पहुंचकर वहां प्रतिस्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


 साथ ही जिला अस्पताल के मरीजों में फल का वितरण किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का काफिला कोपागंज पहुंचा। कोपागंज में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धंाजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके उपरांत कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रामरती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ललितपुर लुदुहीं में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

यहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि कल्पनाथ राय का नाम मऊ के विकास के कण-कण में विद्यमान है।

जब तक मऊ जनपद रहेगा तब तक लोग कल्पनाथ राय का नाम नहीं भूलेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने देश की राजनीति में रचना, सृजन, निर्माण व विकास को जोड़कर देश को एक नई दिशा दिए।


 उन्होंने राजनीति में चिंतन की धारा को जोड़ने का काम किया। इस अवसर पर पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को कल्पनाथ राय की कृतियों से सीख लेनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed