{"_id":"5fdb5d9b8ebc3ecd675229ec","slug":"older-brother-could-not-bear-the-shock-of-younger-brother-s-death-died-during-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सका बड़ा भाई, अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सका बड़ा भाई, अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर हुई मौत
Thu, 17 Dec 2020 07:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के रईसा पिपरौता गांव में गुरुवार को उस समय कोहराम मच गया, जब छोटे भाई के अंतिम संस्कार में आए बड़े भाई को हार्ट अटैक आ गया और देखते ही देखते उनकी भी मौत हो गई। एक घर में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा पिपरौता गांव निवासी रविंद्र सिंह (50) परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। लॉकडाउन के दौरान वह परिवार के साथ घर आकर रहने लगे। मंगलवार की सुबह उनको हार्ट अटैक आ गया। जब तक रविंद्र को उपचार के लिए डाक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था की गई, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर बड़े भाई सुभाष सिंह (60) मुंबई से बुधवार को घर पहुंचे। भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दोहरीघाट पहुंचे। यहां भाई के शव को देख वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
घाट पर ही उन्हे अटैक आ गया और उनकी भी मौत हो गई। घर में हुई दो भाइयों की मौत से पुरे गांव में मातम पसर गया। दोनों भाइयों के बीच एक ही पुत्र है। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।