फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old man dies due to drowning in puddle while spraying medicine in water chest

सिंघाड़े में दवा छिड़कते समय पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to drowning in puddle while spraying medicine in water chest
दोहरीघाट थाना अंतर्गत जमुनीपुर ग्राम सभा में रविवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध की पोखरे में डूबकर मौत हो गई। वह गांव के पास स्थित पोखरे में सिंघाड़े में दवा का छिड़काव करने गए थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जमुनीपुर निवासी राम अवतार पुत्र स्व. स्वयंवर गांव के बाहर स्थित पोखरे में सिंघाड़े की खेती करते थे। वह रविवार की सुबह नौ बजे के करीब पोखरे में सिंघाड़ों पर दवा का छिड़काव करने गए थे। जैसे ही वह पोखरी में उतरकर दवा का छिड़काव कर रहे थे अचालन वह गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। पोखरे से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही महिलाओं ने उन्हें डूबता देखा और उन्हें बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर पोखरी पर पहुंचे। लोगों ने पोखरी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक रामअवतार राजभर की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed