{"_id":"6792199fb5313286ce049ee9","slug":"old-age-woman-died-in-road-accident-at-mau-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: बाजार से घर जा रही थी महिला, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; बाइक की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: बाजार से घर जा रही थी महिला, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; बाइक की टक्कर से गई जान
Thu, 23 Jan 2025 03:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:57 PM IST
सार
Mau Latest News : मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास बुधवार की शाम बाजार से घर लौट रही वृद्धा को बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। महिला का गंभीर हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
ये है मामला
मृतका की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार खुर्द निवासिनी पाना देवी (60) पत्नी स्व. रामबेलास यादव के रूप में हुई। महिला बुधवार की शाम करीब आठ बजे अमिला अंबेडकर चौक से बाजार कर वापस घर के पैदल घर जा रही थी। उसी दौरान अमिला/बोझी मार्ग पर अंबेडकर चौक से सौ मीटर आगे अमिला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को बाइक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतका का एक पुत्र राणा प्रताप उर्फ बबलू हैजो रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। जबकि उसके पति की बीते दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन