फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   okseejan silindar lada trak se skoolee vain se takaraaya, chaar chhaatr ghaayal Truck carrying oxygen cylinder collided with school van, four students injured

Mau News: ऑक्सीजन सिलिंडर लदा ट्रक से स्कूली वैन से टकराया, चार छात्र घायल

Tue, 04 Apr 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
okseejan silindar lada trak se skoolee vain se takaraaya, chaar chhaatr ghaayal   Truck carrying oxygen cylinder collided with school van, four students injured
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास सोमवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही प्राइवेट वैन ऑक्सीजन गैस सिलिंडर लदे ट्रक से टकरा गई। ट्रक स्कूली वाहन पर पहले गिरा, इसके बाद सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय वैन में 12 छात्र सवार थे जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने वैन चालक सहित बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक और वैन को थाने ले गई। नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित निजी स्कूल के लिए बच्चों को लेकर प्राइवेट वैन जा रही थी। वैन में 12 बच्चे सवार थे। जैसे ही वैन बकवल मोड़ पर पहुंची सामने से आ रहा आक्सीजन सिलिंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से वैन में सवार कक्षा छह की छात्रा इसरा प्रवीन (13), कक्षा 9 के छात्र आनंद सिंह (14), कक्षा 3 का छात्र राघवेंद्र सिंह (9), कक्षा एक का छात्र मोहम्मद फरहान (8) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने घायल बच्चों से जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए थाने पर लाकर खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, तब जाकर उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन

इनसेट
स्कूली वाहनों के लिए मानकों का पालन नहीं
बढुआगोदाम। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि परिवहन और यातायात पुलिस लापरवाह है। खानापूर्ति के लिए मानक विहीन चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करती है। स्कूलों में मानक के अनुसार वाहन संचालित कराए जाएं और प्रशिक्षित ड्राइवर हो तो हादसे रोके जा सकते हैं। मगर इसमें न तो स्कूल प्रबंधन ध्यान देते हैं और न ही अधिकारी। उधर दूरी होने के चलते अभिभावकों की मजबूरी बन गई है इस तरह मानक विहीन वाहनों से बच्चों को स्कूल भेजें। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि यह घटना बड़ी दुर्घअना में तब्दील नहीं हुई। उम्मीद है कि इस घटना को सबक लेकर जिम्मेदार इस पर सख्त कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आमने सामने भिड़ीं बाइक, दो युवक घायल
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव के पास मधुबन शहीद मार्ग पर सोमवार की सुबह दो बाइक आमने-सामने जोरदार टकरा गईं। टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के करनी निवासी पूजा कुमारी (23) और रसड़ा थाना क्षेत्र के लछमनपुर निवासी यशंवत कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed