{"_id":"6a889891ff692033900a0300","slug":"officials-must-accelerate-development-schemes-and-ensure-early-completion-of-unfinished-works-dm-mau-news-c-295-1-mau1002-150701-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी, अधूरे कार्य जल्द पूरे कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी, अधूरे कार्य जल्द पूरे कराएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम आनंद वर्धन ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर, प्रधानमंत्री स्वनिधि और मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा।
मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्धारित लक्ष्य पूरे न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शासन के मानकों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाते हुए लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को भी जल्द से जल्द स्वीकृत करने को कहा।
बैठक में किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम ने 90 प्रतिशत तक पूरे हो चुके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को लंबित कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उन्हें पूरा कराने को कहा। इसके अलावा दिव्यांगजन विभाग को शिविर लगाकर पात्र लोगों का पंजीकरण करने और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।