फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officials are merging schools without obtaining consent letters: MP

बिना सहमति पत्र प्राप्त किए विद्यालयों का विलय करा रहे अधिकारी : सांसद

Thu, 03 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officials are merging schools without obtaining consent letters: MP
मऊ । बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रही विलय प्रक्रिया का विरोध कर रहे घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने गंभीरता से लिया है। आरोप लगाया कि बिना सहमति पत्र प्राप्त किए विद्यालयों का अधिकारी विलय करा रहे हैं। सांसद राजीव राय ने बेसिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार और शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पेयरिंग के संबंध में अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सांसद को बताया कि पेयरिंग की व्यवस्था अभिभावकों और ग्राम प्रधान से सहमति पत्र देने के पश्चात ही लागू की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों अथवा ग्राम प्रधान द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को सहमति पत्र प्रदान नहीं की जाती है, तो संबंधित विद्यालय को किसी भी दशा में मर्ज नहीं किया जाएगा। सांसद ने बताया कि घोसी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से जबरन और अभिभावकों से बिना सहमति पत्र प्राप्त किए विलय किए जाने के संबंध में तमाम शिकायतें मिल रही हैं। कहा कि बिना समिति पत्र प्राप्त किए एक भी विद्यालय मर्ज/पेयरिंग के नाम पर बंद नहीं किया जाएगा। कई अधिकारी मनमाने ढंग से आदेशों की अवहेलना करते हुए बिना सहमति पत्र प्राप्त किए जबरन विद्यालयों को मर्ज/पेयरिंग के नाम पर बंद कर रहे हैं, अगर किसी भी अधिकारी ने ऐसा किया तो मैं स्वयं अधिकारियों पर कार्रवाई कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed