फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers took to the road with JCB, removed encroachment

Mau News: जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे अधिकारी, हटवाया अतिक्रमण

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Officers took to the road with JCB, removed encroachment
प्रशासन ने सोमवार को शहर और नगर पंचायत क्षेत्रों में एक साथ नालों और सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान शुरू किया। नगर पालिका और नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे तो दुकानदारों में अफरा तफरी मच गयी। दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। शहर में शाम को लगभग चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह और ईओ दिनेश कुमार गाजीपुर तिराहे अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गाजीपुर तिराहे से फातिमा तिराहे तक दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे गुमटियों, टिनशेड व अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, कर निरीक्षक अमृता राय, जेई रमेशचंद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश और नरेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी हेमंद चौधरी के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज शहीद चौराहा से इदारतगंज मोड़ तक सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पहले ही दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से हिदायत दी गयी थी। बावजूद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को हटवाना पड़ रहा है। इस दौरान कोतवाल संजय त्रिपाठी, गुंजन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


मधुबन संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत में सड़क किनारे फुटपाथ पर आवागमन में अवरोध बन रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी से हटवाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अवधेश चौहान ने दुकानदारों को अविलंब अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी। नगर में भैरोपुर मोड़ से रोडवेज बस स्टैंड तक दुकानों के आगे लगाए गए टीनशेड, सड़क किनारे रखी गुमटियों को हटवाया गया। उपजिलाधिकारी अवधेश चौहान ने कहा कि दुकानदारों को खुद से अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा गया था। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोपागंज संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर आनंद कन्नौजिया और अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर कोपागंज थाना से लेकर भातकोल मोड़ तक अतिक्रमण हटवाया गया। पटरी दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते दिखे। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का जाल बिछा हुआ है। इससे प्रतिदिन लंबा जाम लग जाता है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद नहीं हटाने पर सोमवार की शाम उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा जेसीबी के साथ खुद ही सड़क पर उतरे और अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed