फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers reprimanded for not progressing feeding

फीडिंग की प्रगति न होने पर सीडीओ ने लगाई अधिकारियों को फटकार

Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Officers reprimanded for not progressing feeding
मऊ। विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राज्य पोषण मिशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पोषण माह के दौरान किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि पोषण माह को जन-आंदोलन बनने की जरूरत है। बोले एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सात सितंबर को किया। उन्होंने बताया कि बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण का स्तर में सुधार के उद्देश्य से इस राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया है। ऐसे में सभी परिणाम दें। समीक्षा करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मऊ जिला राज्य में जनपद 18 वें स्थान पर है। गतिविधियों के फीडिंग की स्थिति संतोषजनक न होने पर सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद, कृषि विभाग, समाज कल्याण, शहरी आवास डूडा, अल्पसंख्यक, पंचायती राज विभाग को फटकार लगाई। साथ ही खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि अगली समीक्षा बैठक में फीडिंग की प्रगति कम पाई गई तो संबंधित के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed