फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers of all departments associated with the TB campaign should complete their work on time

Mau News: टीबी अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी कार्यों को समय से पूरा कराएं

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Officers of all departments associated with the TB campaign should complete their work on time
मऊ। सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनाया जाएगा। 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारी निर्धारित कार्यों को समय से पूरा कराएं। ये निर्देश जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने दिए। उन्होंने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के संबंध में जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति को संबोधित किया।
विज्ञापन

डीएम ने जिला क्षय रोग अधिकारी को अभियान के दौरान प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जनपद में टीबी के मरीजों की खोज के लिए 100 दिवसीय सघन टीबी खोजी अभियान चल रहा है। इस दौरान शिक्षा, पंचायती, आयुष, महिला एवं बाल विकास, श्रम तथा गृह विभाग के सहयोग से टीबी के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज कराया जाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर टीबी के लक्षण युक्त लोगों की पहचान कर उनका इलाज कर जनपद को टीबी मुक्त बनाना है। किसी भी प्रकार का लक्षण पाए जाने पर तत्काल निकटतम प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराने की अपील की। यह इलाज पूरी तरह नि:शुल्क होगा। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed