फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Off Voices Recorders and CCTV Cameras

बंद मिला वायस रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरा

Thu, 21 Feb 2019 11:28 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 21 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Off Voices Recorders and CCTV Cameras
सीसीटीवी कैमरे
 जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरुवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक परीक्षा केंद्र पर जाहं वायस रिकार्डर एक घंटे तक बंद मिला वहीं दूसरे केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा चलता नहीं मिला। डीआईओएस ने कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया और केंद्रों पर मिल रही खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गुरुवार के दोनों पालियों में 3394 पंजीकृत छात्रों में से 2939 ने परीक्षा दी। जबकि 455 गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर तथा द्वितीय पाली में  इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। डीआईओएस ने द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा में लालू यादव उमा विद्यालय हकीकतपुर का निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी कैमरा डिस्टर्व मिला। वहींं लोधी दास इंटर कालेज खुरहट में एक घंटा वायस रिकार्डर बंद रहा। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक शांति राजभर को कार्यमुक्त किया।
विज्ञापन


वहीं,  हरिहर बाबा विद्या मंदिर खुरहट में सीटिंग प्लान में खामी मिली।  उसे ठीक कराने को कहा। दुर्गा जी इंटर कालेज भूषण नगर, पब्लिक महिला इंटर कालेज बरामदपुर में सब कुछ ओके मिला। परीक्षा पर चार जोनल मजिस्ट्रेट, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे थे। इसके अलावा चार सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed