फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Objectives President, Atul Maha Mantri

उद्देश्य अध्यक्ष, अतुल महामंत्री

Mon, 10 Dec 2018 10:57 PM IST
mau
mau Updated Mon, 10 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Objectives President, Atul Maha Mantri
सर्वोदय पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में हारे प्रत्याशियों, समर्थकों के हंगामे के दौरान समझाते एसडीएम। - फोटो : mau
सर्वोदय पीजी कालेज छात्रसंघ के चारों पदों के लिए चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। अपराह्न दो बजे से हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर उद्देश्य पांडेय तथा महामंत्री पद पर इसी पैनल के अतुल शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। सभी को शपथ दिलाने के बाद पुलिस के वाहन से घर भेज दिया गया। उधर, परिणाम घोषणा के बाद हारे प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुनर्मतदान की मांग करते चक्काजाम कर दिया। साथ ही पुलिस के साथ हाथापाई की। ऐसे में घंटों जाम की स्थित बनी रही। बात मनवाने को लेकर कुछ बाहरी छात्र नेताओं दिनेश यादव, के साथ एक अन्य ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर के साथ सीओ आलोक जायसवाल ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 28 वर्ष बाद यहा कोई सामान्य वर्ग का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री पद पर एक ही पैनल के विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार विजयी रहा।  
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिये कुल 367 मत पड़े जिसमें से चार मत अवैध रहे। उद्देश्य पांडेय को 139 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे अमरेश राव को 121 मत मिले। इस तरह से 18मतों से उद्देश्य पांडेय विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए 367 मत पड़े। जिसमें पांच मत अवैध रहे। पवन कुमार को 216 मत मिले। विवेक कुमार को 121 मत मिले। पवन कुमार 95 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री पद के लिए 367 मत पड़े। जिसमें कोई मत अवैध नहीं हुआ। अतुल शर्मा को 219 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे लल्लन राजभर को 102 मत मिले। इस तरह से अतुल शर्मा 117 मतों से विजयी रहे। संयुक्त मंत्री पद पर 367 मत मिले। जिसमे से एक मत अवैध रहा। जिसमे उत्कर्ष बरनवाल को 198 मत मिले।

दूसरे स्थान पर रहे दिलीप निषाद को167 मत मिला। इस तरह से 31 मतों से उत्कर्ष विजयी हुए। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर सहित आला अधिकारियों ने  हंगामा कर रहे छात्रनेताओं को  कालेज में मतदान,  मतगणना की सीसीटीवी की फुटेज दिखाकर तथा समझाबुझाकर शांत कराया। फिर भी कुछ छात्रनेता पुनर्मतदान की मांग पर अड़े रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed