{"_id":"6adc92f53a752351b30a193f","slug":"objectionable-act-involving-photograph-of-prime-minister-fir-registered-in-mau-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: प्रधानमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक कृत्य, नींबू और सिंदूर लगाकर रखी तस्वीर; प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: प्रधानमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक कृत्य, नींबू और सिंदूर लगाकर रखी तस्वीर; प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Oct 2026 04:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:44 PM IST
सार
मऊ जिले में प्रधानमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक कृत्य के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मुक्तिधाम श्मशान घाट पर नदी के किनारे नारियल, नींबू और सिंदूर लगाकर पीएम की फोटो रखी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना के मुक्तिधाम श्मशान घाट पर सरयू नदी के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शुक्रवार की शाम आपत्तिजनक हालत में रखी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर दोहरीघाट थाना में तैनात उपनिरीक्षक अख्तर अली की तहरीर पर शुक्रवार की रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
प्राथमिकी के अनुसार मुक्तिधाम श्मशान घाट के पास सरयू नदी के किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रधानमंत्री की फोटो जमीन पर रखी थी। फोटो के चारों तरफ नारियल, सिंदूर, नींबू आदि रखकर आपत्तिजनक कृत्य किया गया था। देखने में किसी तांत्रिक क्रिया जैसा लग रहा था।
विज्ञापन
सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की फोटो के साथ इस कृत्य से क्षेत्र में तनाव और नाराजगी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक अख्तर अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर पंचायत में मुक्तिधाम की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन