फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oath

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सभासदों ने ली शपथ

Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Oath
नगर पालिका में सरकार द्वारा मनोनित सभासदों को शपथ दिलाते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : MAU
मऊ। नगरपालिका तथा नगर पंचायत की तरफ से सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नामित सभासदों ने पद औरद गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम नगर पालिका और पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा की उपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने शासन द्वारा मनोनीत किए गए सदस्य राकेश तिवारी, सतीश वर्मा, धर्मेद्र राय, प्रवीण कृष्ण अग्रवाल, सुधीर सोनकर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिये सभी सभासदों का सहयोग जरुरी है। इस दौरान विनोद कुमार गुप्ता, अल्तमश अंसारी, अवर अभियंता (जल) परमानन्द मिश्र, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट / कुसुम्हा : नगर पंचायत दोहरीघाट के सभागार में सभासद सविता वर्मा, प्रह्लाद दास गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव को एसडीएम निरंकार सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, गुलाब, बेदाना सोनकर, अरविंद साहू ,विकास वर्मा, शिव कुमार जायसवाल,आमिरचंद, मनोहर, लालबाबू आदि शामिल रहे। मधुबन : सभासद राहुल दीक्षित, डब्बू चौधरी, महाप्रसाद गुप्ता को एसडीएम लालबाबू दुबे ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर ईओ मुकेश कुमार चौधरी, चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया,वन मंत्री के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता विकास मल्ल, अभिषेक सिंह, मनोज शुक्ला, राजेश यादव, शिवशरन मल्ल, चुन्नु पासवान, सुनील कुमार बोध आदि शामिल रहे। कोपागंज: तीन सभासद सुभाष चंद गुप्ता, मनोज सोनकर, काशी नाथ वर्मा को एसडीएम सदर अतुल वत्स ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के अखिलेश तिवारी, ध्रुव जी वर्मा आदि शामिल रहे। अमिला: नगर पंचायत सभागार में शासन द्वारा नामित तीन सदस्य सत्यव्रत राय शास्त्री, विजय गुप्ता, बबिता पटवा को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव, चेयरमैन वंदना गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed