फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nursing home operator shot dead

नर्सिंग होम संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 28 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ Updated Mon, 28 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Nursing home operator shot dead
डॉक्टर के घर के सामने जुटे लोग।
अहरौला/कप्तानगंज(आजमगढ़)।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव खैराबाद निवासी नर्सिंग होम संचालक डा. अरविंद कुमार डिसूजा की सोमवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुशमहरा के पास हुई। घटना के वक्त चिकित्सक स्कूटी से मऊ जा रहे थे। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बहनोई की तहरीर पर एक युवती के खिलाफ हत्या कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है साथ ही पुलिस नर्सिंग होम में काम करने वाली एक अन्य युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के खैराबाद निवासी डा. अरविंद कुमार डिसूजा उर्फ गुड्डू पिछले नौ साल से अहरौला कस्बे के चांदनी चौक में नर्सिंग होम चलाते थे। इसके लिए उन्होंने कस्बे में ही दो अलग-अलग मकान किराए पर ले रखे थे। एक में उनकी ओपीडी थी और दूसरे में वे आपरेशन आदि करते थे। इसके अलावा वह मरीजों को घर पर भी देखते थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से वह स्कूटी से मऊ जाने के लिए निकले। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित बस्ती भुजबल-निजामाबाद मार्ग पर गांव कुशमहरा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने सामने से खड़े होकर डा. अरविंद के सीने में दो गोलियां मारी और बाइक से भाग निकले। गोली लगते ही चिकित्सक मौके पर गिर गए और मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला, कप्तानगंज और तबरपुर की पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर बाद एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखनपुर में ब्याही नर्सिंग होम संचालक की बहन शशिकला पत्नी सिकंदर भी मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि अरविंद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी। घटना के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में नर्सिंग होम पर काम करने वाली युवती से अरविंद का विवाद चल रहा था। वो खुद को उनकी पत्नी बताती थी। फिलहाल पुलिस ने बहनोई सिकंदर की तहरीर पर एक युवती के खिलाफ हत्या कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस नर्सिंग होम में काम करने वाली एक अन्य युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

कोट
 प्रेम प्रसंग में हत्या का मामले सामने आ रहा है। डा. अरविंद के बहनोई की ओर से पूर्व पत्नी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
-नरेंद्र प्रताप सिंह,  एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed