फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nupur said, I am the former General Secretary, Ramashra said- you go out.

Mau News: नूपुर बोलीं, मैं पूर्व महामंत्री हूं, रामाश्रय ने कहा-आप बाहर जाइए

Sun, 26 Oct 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nupur said, I am the former General Secretary, Ramashra said- you go out.
रामाश्रय मौर्य-भाजपा जिलाध्यक्ष
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

13 सेकेंड के वीडियो में पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल जिलाध्यक्ष से किसी बात से नाराज होकर खुद को महिला मोर्चा का पूर्व महामंत्री के पद के बारे में जानकारी देते दिख रही हैं। उधर, जिलाध्यक्ष उनसे बाहर जाने को कह रहे हैं।
वीडियो को लेकर जिले के साथ पूरे मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, यह वीडियो भाजपा के महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का है।
विज्ञापन

इसमें जब जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विवाद नहीं बल्कि एक विचार को लेकर मतभेद था। पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने मंच पर बैठने वाले पदाधिकारी की सूची को लेकर आपत्ति पर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि यह सूची पार्टी की ओर से तैयार की गई थी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मैं सहभागिता करने के लिए गई थी।

लेकिन महिलाओं के इस कार्यक्रम में मुझे बाहर जाने को कहा गया। जबकि मैं पूर्व जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री हूं।

रामाश्रय मौर्य-भाजपा जिलाध्यक्ष

रामाश्रय मौर्य-भाजपा जिलाध्यक्ष

रामाश्रय मौर्य-भाजपा जिलाध्यक्ष

रामाश्रय मौर्य-भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed