फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Number of dengue patients reached 26 in the district

जिले में 26 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients reached 26 in the district
जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में डेंगू का चार साल रिकार्ड टूट गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मौजूदा दौर में जिले में डेंगू के 26 मरीज हैं। यह संख्या एलाइजा से की गई जांच के हैं। जबकि किट से 456 मरीजों की पुष्टी हुई है। अलग से डेंगू अस्पताल बनाने के साथ जिला अस्पताल से लेकर हर सीएचसी पर छह-छह बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। ताकि इसकी रोकथाम हो सके। जिले में 2021 तक डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला था, हालांकि मलेरिया का एक मरीज मिला था। लेकिन इस वर्ष निजी और सरकारी अस्पतालों में हर रोज डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, शनिवार तक करीब 2200 सरकारी तथा 3900 निजी अस्पतालों में मरीजों की जांच किट से की गई है। इसमें 456 मरीजों की पुष्टी हुई है। जबकि एलाइजा जांच के सैंपल में 26 डेंगू मरीजों की पुष्टी हुई है। दो मरीजों की मौत हो चुकी है, इसमें एक निजी अस्पताल में तो एक ने बीएचयू में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू के रोकथाम को लेकर परदहा सीएचसी के 30 बेड वाले अस्पताल को डेंगू अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। जिला अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बनाने के साथ दसों सीएचसी पर छह-छह बेड का डेंगू वार्ड अलग से बनाकर विशेष टीमों द्वारा डेंगू किट से जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि डेंगू को लेकर लोग भ्रमित हो रहे हैं। जबकि एलाइजा में रिपोर्ट पॉजीटिव होने के बाद डेंगू की पुष्टी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed