{"_id":"5ed7d5b58ebc3e904359fa59","slug":"number-of-active-patients-in-the-district-39-dm-mau-news-vns5281920186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 ः डीएम
विज्ञापन
मऊ। बुधवार को आई 39 रिपोर्ट में दस संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पचास पहुंच गई है। लेकिन दस मरीजों के ठीक होने और एक की मौत होने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि एक्टिव मरीजों की संख्या पचास होने पर जिला रेड जोन में आ जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अबतक जिले में कुल 1587 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इसमें से 1322 की रिपोर्ट आ चुकी है। मिली रिपोर्ट में 1276 निगेटिव मिले है। जबकि पॉजिटिव मिले पचास लोगों में दो की रिपोर्ट दिल्ली से, तथा दो की आजमगढ़ से आई है। इस तरह से 48 रिपोर्ट जिले से पॉजिटिव मिली है। बुधवार को दस मरीज मिलने से जिले में हॉट स्पॉट की संख्या अब 24 हो गई है। इसके अलावा सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना को सैनिटाइज करने के बाद एक दिन के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान वहां मरीजों को देखने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. एससी सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी के प्रभारी सहित अन्य की सैंपलिंग बीते 28 मई को की गई थी। इसके अलावा और जो पॉजिटिव मिले है उन सभी की सैंपलिंग 31 मई को की गई थी। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद करीब दो सौ लोगों का सैंपल लिया गया है।