फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NSS camp rally

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रैली निकाली

Sat, 07 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 07 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
NSS camp rally
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगलीपिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन शनिवार को छात्राओं ने ‘बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर रैली निकाली।
विज्ञापन



महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ ’  विषय पर रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से निकाली गई रैली में शामिल छात्राओं ने बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो आदि नारों के माध्यमों से क्षेत्र के लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन



रैली में साधना, रुचि, पूजा, चंदन, नेहा, मधु, पूनम, अमृता, शिखा, निशा आदि ने का योगदान सराहनीय रहा। द्वितीय सत्र बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधिवेत्ता संत विजय सिंह ने महिला सशक्तिकरण व घरेलू हिंसा विषय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। शिविर की आख्या साधना यादव ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसी क्रम में नेहा सिंह, पूजा वर्मा, सोनी प्रजापति ने गीत गाया। अंत में महाविद्यालय के शिक्षक अवनींद्र पांडेय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता प्राचार्य रमेश कुमार तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. पवन सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed