फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   "Now, why the fear that Rtnpura home '

'रतनपुरा में घर त अब काहे क डर'

Wed, 01 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Wed, 01 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
"Now, why the fear that Rtnpura home '
रवि किशन और साध्वी निरजंन ज्योति।
भाजपा से गठबंधन कर भासपा से चुनाव लड़ रहे सदर विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र राजभर के पक्ष में बुधवार को रतनुरा में भोजपूरी फिल्म स्टार रविकिशन ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। युवाओं को अपने भोजपूरी स्टाईल से खूब रिझाया। कहा कि रहतनपुरा में घर तक काहे का डर बा। आप लोग निर्भीक होके बिना बाहुबली से डरे वोट देईं।
विज्ञापन


अपने चुनावी भाषण के दौरान उन्होंने भोजपूरी अंदाज में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कहा कि भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही भासपा के प्रत्याशी के पक्ष में यहां खूब लहर है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। मै यहां अपके सेवक के रूप में आया हूं। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधेमोहन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में हालत बद से बदतर है। लोग निराश हैं। युवा हताश हैं। प्रदेश में चारो तरफ गुंडाराज का बोलबाला है। नौजवानों के किस्मत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। अखिलेश यादव की सरकार में मंत्रियों पर दबंगई और जमीन कब्जा के आरोप हैं। सरकार ने कार्रवाई के बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम किया है।
विज्ञापन


सभा को साध्वी निरजंना ज्योति, व सासंद विनोद  सोनकर ने भी संबोधित किया । भोजपुरी फिल्म स्टार को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा व  महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरिजीत सिंह, विनोद गुप्ता,  द्धिजेन्द मिश्रा, विजय प्रकाश भारती ने संबोधित किया।  इस मौके पर सपा छोडकर  हर्ष नरायन चौहान भाजपा में शामिल हुए और रतनपुरा के प्रसिद्ध व्यापारी  टुनटुन उर्फ किशन गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  चुनावी सभा की  अध्यक्षता अवधेश सिंह व संचालन रामाश्रय मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed