फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now the basis of evaluation of teachers will be the educational quality of schools

अब शिक्षकों के मूल्यांकन का आधार होगी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता

Thu, 22 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now the basis of evaluation of teachers will be the educational quality of schools
मऊ। कहना छोड़ें करके दिखाएं और बच्चों की आंखों में चमक जगाएं। उक्त बातें डायट सभागार में जनपद के सभी अकादमिक रिसोर्स पर्सन, डाइट मेंटर्स, एसआरजी और बीईओ की निपुण भारत मिशन गोष्ठी एवं मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र ने कही। कहा कि सभी एकेडमिक टीम के सदस्य कम से कम एक विद्यालय को गोद लेते हुए निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करेंगे। प्रत्येक विकासखंड में सुपर 20 का विजन लेकर उन चयनित विद्यालयों को निपुण बनाने का प्रयास किया जाए। उपशिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट मऊ विकायल भारती ने कहा निपुण लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों का ज्ञानवर्धक करें। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अब शिक्षकों के मूल्यांकन का आधार विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता होगी। जनपद मऊ में सबसे पहले रतनपुरा ब्लाक को निपुण ब्लाक बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम, संजीव सिंह, कमलेश कुमार मिश्र, बलिराम, धर्मेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed