फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now preparing to occupy the block key posts

अब ब्लाक प्रमुख पदों पर कब्जे की तैयारी:

Sat, 08 May 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Now preparing to occupy the block key posts
मऊ।अब ब्लाक प्रमुखों की कुर्सी पर कब्जे की तैयारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिले के नौ ब्लाकों के प्रमुख पदों पर राजनेताओं की नजर है। भाजपा, सपा और बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग प्रमुखी पर कब्जा जमाने के लिए तैयारियां शुरू कर दिया है। यूं तो चुनाव के पूर्व से ही दिग्गज अपने अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने की मुहिम छेड रखी थी। इस मुहिम में कुछ कामयाब हो गए हैं तो कुछ मात भी खा गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित है। वर्तमान में इस पर सपा की ऐश्वर्या यादव इस समय प्रमुख हैं। उनके पति चंदमणि इस बार भी इस पद पर कब्जे के प्रयास में हैं लेकिन उनके परिवार के एक सदस्य बीडीसी चुनाव हार गए हैं। फिर भी वे सक्रिय हैं। यहीं से कांग्रेस नेता राष्ट्रकुंवर सिंह की बहू मीनू सिंह बीडीसी चुनाव जीत गई हैं। राष्ट्रकुंवर सिंह बहू को जिताने के लिए काफी सक्रिय हैं। यहीं से भाजपा नेता इंदल गिरि ने भी बिंदू गिरि को पार्टी से इस पद के लिए अधिकृत करने की मांग भी किया है।
विज्ञापन

बीडीसी की 90 सीटों वाले दोहरीघाट ब्लाक में प्रदीप राय राजू इस बार भी सक्रिय हैं। इनके अलावा डा. आरबी मौर्य भी प्रमुख पद के प्रबल दावेदार हैं। अपुष्ट सूचना के अनुसार आर बी मौर्य को सपा के एक कद्दावर नेता ने हरी झंडी दे दी है। यहीं से भाजपा के एक असरदार नेता सुब्बी बाबा भी प्रमुख पद पर कब्जा जमाने के लिए प्रयासरत हैं। इन्हें कैबिनेट मंत्री का वरद हस्त बताया जाता है। इनके अलावा निर्दल पूजा राय भी काफी सक्रिय हैं और बीडीसी सदस्यों से लगातार संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बड़रांव ब्लाक में भाजपा से जुड़े परिवार की बहू पूजा मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के परिवार की वंदना राय भी इस पद की प्रबल दावेदार हैं। सपा बसपा और इस ब्लाक के कद्दावर नेता विद़्युत प्रकाश यादव के खेमे से अभी कोई नाम सामने नहीं आया है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इनके अलावा सपा से शिवबचन यादव का नाम भी चर्चा में है।
रानीपुर और परदहा ब्लाक प्रमुखी एससी के लिए आरक्षित हो जाने के चलते कद्दावर लोग खुद तो चुनाव नहीं लड़ रहे लेकिन अपने खास आदमियों को चुनाव लडाने की जुुगत में हैं। घोसी में ब्लाक प्रमुख पद का भाजपा के दावेदार मुन्ना राजभर तो चुनाव हार गए हैं लेकिन पार्टी के असरदार नेता किसी और नाम पर मंथन कर रहे हैं। यहां से सपा के विवेकानंद यादव प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।

कोपागंज ब्लाक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू की पत्नी दावेदार बताई जा रही हैं। इनके अलावा राम करन चौहान ने भाजपा से प्रत्याशी घोषित करने की मांग किया है। 93 सीटों वाले रतनपुरा ब्लाक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। यहां से पूर्व प्रमुख अक्षय कुमार की बहू और प्रभुनाथ राजभर की पत्नी बीडीसी चुनाव हार गई है। सपा से राम भगत यादव की पत्नी और सुभासपा से सुरेश राजभर की बहू दावेदारी कर रही हैं।भाजपा नेता भी यहां से किसी चेहरे को आगे करने की मुहिम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed