फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now pregnant pregnant women will get the benefit of PM Matru Vandana Yojana

अब प्रवासी गर्भवती महिलाओं को मिल सकेगा पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ

Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now pregnant pregnant women will get the benefit of PM Matru Vandana Yojana
मऊ। अब गैर प्रांतों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल सकेगा। जनपद में जून 2020 तक शासन से 38388 गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में 29652 का लक्ष्य मिला है। जिसमें लक्ष्य से ज्यादा 34785 गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत एक जनवरी 2017 में की गई थी। इसमें तीन किस्तों में पांच हजार रुपये खाते में दिया जाता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य इकाई पर पंजीकरण कराना होता है। जिसमें पहली किस्त में एक हजार रुपया दिया जाता है। दूसरी किस्त 180 दिन के भीतर गर्भवती के टीकाकरण और जांच कराने पर दो हजार रुपया दिया जाता है। अंतिम क़िस्त प्रसव होने के उपरांत बच्चे के टीकाकरण के बाद दो हजार रुपया दिया जाता है। सीएमओ डॉ. एससी सिंह ने बताया कि यह केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत मऊ जनपद में जून 2020 तक 38388 गर्भवती को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में 29652 का लक्ष्य मिला है। जिसमें लक्ष्य से ज्यादा 34785 गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed