फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now half the population will manage the buses

Mau News: अब आधी आबादी संभालेगी बसों की व्यवस्था

Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now half the population will manage the buses
मऊ। संविदा महिला परिचालक भर्ती में मऊ डिपो को 10 महिला परिचालकों का चयन हुआ था। इन्हें एक सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा गया है, जो सोमवार तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों में इनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा मृतक आश्रित 6 परिचालकों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला परिचालकों के आने से डिपो में कुल परिचालकों की संख्या बढ़ कर 127 हो जाएगी। परिवहन निगम में महिलाओं को संविदा परिचालक पद पर भर्ती के लिए 11 से 25 अप्रैल तक आवेदन लिए गए थे। इसमें इंटरमीडिएट के साथ केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था से सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र के साथ 18 से 45 वर्ष की महिलाओं का चयन करके उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। ये महिलाएं बीए, बीएससी, बीएड की डिग्री धारक हैं।
विज्ञापन

एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि मऊ डिपो में संविदा महिला परिचालकों के 28 पद सृजित किए गए हैं, इन पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती कर उनकी तैनाती करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का उद्देश्य है। यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सरकार ने महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है कि उनकी गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी। 2.02 रुपये किलोमीटर के हिसाब से मानदेय निर्धारित है। प्रतिमाह 22 दिन में 5000 किलोमीटर ड्यूटी करने पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed