फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now 1200 hours of academic work in a year in secondary schools

Mau News: माध्यमिक स्कूलों में अब एक वर्ष में 1200 घंटे का शैक्षणिक कार्य

Tue, 21 May 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now 1200 hours of academic work in a year in secondary schools
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कार्य में 100 घंटे की बढ़ोतरी की है। अब एक वर्ष में 1200 घंटे का शैक्षणिक कार्य होगा। जबकि इससे पहले 1100 घंटे की पढ़ाई कराई जाती थी। परिषद ने 100 घंटे शैक्षिक कार्य में बढ़ोतरी की है। इसके चलते स्कूल अब 220 दिन अवश्य खोले जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की ओर से यूपी इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन किया गया है। एक वर्ष में स्कूल कम से कम 220 कार्य दिवस खुला रहेगा। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा के कार्य भी शामिल हैं। प्रतिदिन स्कूल में कम से कम छह घंटे की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसमें प्रार्थना सभा एवं भोजनावकाश का समय भी शामिल होगा। यदि किसी कारणवश स्कूल बंद किया जाता है, तो अवशेष घंटे की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटों की सीमा बढ़ाकर पूरा करने के निर्देश है। नए नियम के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। 15 मिनट प्रार्थना सभा के बाद पहली क्लास 7:45 बजे शुरू होगी। मध्यावकाश 10.25 से 25 मिनट का होगा। 10.50 से पांचवी क्लास शुरू होगी। डेढ़ बजे तक आठवीं क्लास समाप्त हो जाएगी। वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय खुलने का समय सुबह 9:30 बजे का होगा। 15 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद 9.45 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। मध्यावकाश 12.25 से 25 मिनट के लिए होगा। पांचवी क्लास 12.50 बजे से शुरू होगी और आठवीं क्लास 3.30 बजे तक चलेगी। सभी घंटे 40-40 मिनट के होंगे।
विज्ञापन


एक वर्ष में 1200 घंटे का शैक्षणिक कार्य होगा। समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को नए नियम की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
सीपी श्रीवास्तव

जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed