फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to the Medical Officer in charge of Pardaha PHC

परदहा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को नोटिस

Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Notice to the Medical Officer in charge of Pardaha PHC
मऊ। शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में प्रभारी चिकित्साधिकारी को डीएम ने नोटिस जारी किया प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने 11 जनवरी को शाम 6 बजे के बाद डीएम कोविड-19 एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी ने पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लगा हुआ है। वहां कोई अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। जबकि एल-2 हॉस्पिटल में डा. धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी की ड्युटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परदहां/ कोविड-19 एल.-2 अस्पताल पर लगाई गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि शासकीय कार्यो में लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरती पाई गयी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को पूर्व में ही जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना दी गयी थी। इसके बावजूद डाक्टर ने लापरवाही बरती। इसी प्रकार 14 जनवरी को को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम में पूर्वान्ह 9.30 बजे आयोजित बैठक में भी प्रभारी चिकित्साधिकारी एक घण्टे विलम्ब से उपस्थित हुए।
विज्ञापन

एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर में समीक्षा बैठक के दौरान कोविड-19 के टीकाकरण एवं सैम्पलिंग इत्यादि के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर भी डॉ. धीरेंद्र कुमार द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इस संबंध में उनको 15 जनवरी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया था परन्तु बुधवार तक डॉ धीरेंद्र कुमार ने कोई भी आख्या/स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं दिया। इसे डीएम ने काफी गंभीरता से लिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed