{"_id":"69a4906eaad7907dc90cda9a","slug":"notice-to-50-institutions-for-not-providing-consumption-certificate-mau-news-c-295-1-svns1028-141678-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर 50 संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर 50 संस्थानों को नोटिस
विज्ञापन
शिक्षा सत्र बीतने को है, लेकिन स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत काॅलेजों और तकनीकी संस्थानों ने स्मार्टफोन और टैबलेट का उपभोग प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है। योजना के तहत 120396 स्मार्टफोन और टैबलेट के सापेक्ष 120240 डिवाइस का वितरण किया गया। उपभोग प्रमाण पत्र जमा न करने पर प्रशासन ने 50 संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
जिले में 150 डिग्री कॉलेज, 90 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 38 तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान, 10 नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं। युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना शुरू की गई है। शासन की तरफ से बीए, बीएससी, एमए, एमएससी सहित अन्य कोर्सो के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन, टैबलेट वितरित किया जाता है।
प्रशासन की तरफ से संस्थानों की मांग के अनुसार 83 हजार 185 स्मार्टफोन, 37211 टैबलेट सहित 120396 डिवाइस उपलब्ध कराया गया। कॉलेजों और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा सत्र बीतने में कुछ ही माह शेष हैं, लेकिन संस्थानों की तरफ से शत प्रतिशत छात्रों में डिवाइस वितरण कर उपभोग प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
संस्थानों की तरफ से 83145 स्मार्टफोन, 37090 टैबलेट सहित 120240 डिवाइस ही वितरण किया जा सका है। एडवाइजरी जारी करने के बाद भी संस्थानों की तरफ से पोर्टल पर उपभोग प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया गया है। संवाद